UP Assistant Teacher Admit Card: यूपी में असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से असिस्टेंड टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के लिए फेज 2 की परीक्षा इसी महीने होनी है। इस लेख में जानते हैं कि आप कैसे यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती UP Assistant Professior Bharti Admit card:
बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये कुल 7466 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद राज्य के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर के लिए निकाले गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पद होने के चलते ये भर्ती लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।
कितनी मिलेगी सैलरी ? UP Assistant Professor Salary
Assistant teacher वेकेंसी पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। इस पद पर शुरुआती सैलरी 44,900 रुपये होगा और फिर ये प्रमोशन के साथ बढ़कर 1,42,400 रुपये तक जा सकता है। इसके अलावा सभी सरकारी भत्तों का लाभ भी इस नौकरी के जरिये चयनित उम्मीदवारों को दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स... How to Download Up Assistant Teacher Admit Card
- यूपीपीएससी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना ओटीआर नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा और जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
- अब आप प्रिंटआउट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
