एजुकेशन

UPPSC Agriculture Exam 2024: यूपीपीएससी ने जारी किए कृषि सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, जानें कब है परीक्षा

UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024: यूपीपीएससी ने कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे हैं, उन्हें यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाने और UPPSC Agriculture Services Admit Card Download करने की जरूरत है।

Image

यूपीपीएससी ने जारी किए कृषि सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC द्वारा आयोजित होने वाली कृषि सेवा भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। UPPSC कृषि सेवा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि UPPSC Agriculture Services Admit Card Download Link यहां खबर में भी दिया गया है। जानें कब है परीक्षा, व कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र।

UPPSC Agriculture Exam 2024

UPPSC कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2,029 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

UPPSC Agriculture Services Admit Card Download का तरीका

UPPSC कृषि सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिंक व स्टेप्स यहां बताए गए हैं।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

चरण 2: What's New में देखें।

चरण 3: UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉग इन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

चरण 4: इसका प्रिंटआउट लें।

UPPSC Agriculture Services Exam Date

संयुक्त राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 23 से 26 मार्च तक किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article