एजुकेशन

UGC NET December 2026: परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका, 29 नवंबर तक चुनें पसंदीदा शहर

NTA ने कुछ योग्य उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का एक और मौका दिया है। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्हें आवेदन के दौरान चुने गए चार शहरों में से मनपसंद शहर नहीं मिल पाया।

Image

UGC NET December 2026: परीक्षा केंद्र बदलने का एक और मौका

UGC NET December 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कुछ योग्य उम्मीदवारों को अपना पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने का एक और मौका दिया है। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए शुरू की गई है, जिन्हें आवेदन के दौरान चुने गए चार शहरों में से किसी के बजाय दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। NTA के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 22,050 है, जो कुल अभ्यर्थियों का करीब 2.26 प्रतिशत है। ये उम्मीदवार अब 29 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके उपलब्ध विकल्पों में से एक परीक्षा शहर चुन सकते हैं।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा विकल्प

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं शहरों में से चुनाव करना होगा, जहां सीटें उपलब्ध हैं। परीक्षा केंद्र का आवंटन सीटों की उपलब्धता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के तरीके से किया जाएगा। एक बार नई पसंद जमा करने के बाद उसमें दोबारा बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

UGC NET परीक्षा केंद्र की पसंद कैसे बदल सकेंगे?

उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी नई पसंद दर्ज कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करें।

3. स्क्रीन पर उपलब्ध परीक्षा शहरों की सूची देखें।

4. अपनी पसंद के अनुसार किसी एक शहर का चयन करें।

5. नई पसंद सबमिट करके उसकी कंफर्मेशन सुरक्षित रख लें।

UGC NET December 2026 Exam Date

NTA के शेड्यूल के मुताबिक, UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसमें दो शिफ्ट रखी गई हैं।

शिफ्टपरीक्षा का समय
पहली शिफ्टसुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्टदोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होगी। पेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा की तारीख, शहर, केंद्र और शिफ्ट की जानकारी ही अंतिम मानी जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article