Prachi Nigam 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी (UP Board Result) किया था। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 90. 42 % रहा है। यहां लड़कों का पास प्रतिशत 87. 30 प्रतिशत रहा है। जबकि लड़कियों का पास फीसदी 93.76 देखने को मिला था। वहीं 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 80. 38 रहा है। जिसमें से लड़कियां का पास प्रतिशत 86.32 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 75.04 रहा है। इस बीच साल 2024 में कक्षा 10वीं की टॉपर प्राची निगम काफी चर्चा में हैं।
बता दें प्राची ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी शानदार मार्क्स हासिल किए हैं। सीतापुर की प्राची ने 12वीं में 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि प्राची के 12वीं में किस विषय में कितने मार्क्स आए हैं।
12वीं में किस विषय में कितने मार्क्स
सीतापुर की प्राची निगम ने 12वीं में कुल 91.20 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किए हैं। गणित में 99, हिंदी में 96, केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 92 और अंग्रेजी में 73 अंक प्राप्त किए हैं। बता दें यदि प्राची के अंग्रेजी में 90 मार्क्स आ जाते तो वह मेरिट लिस्ट में आगे हो जाती।
इंजीनियर बनना चाहती हैं प्राची
साल 2024 में कक्षा 10वीं टॉप करने वाली प्राची निगम ने बताया था कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका साइंस में मन लगता है। प्राची का ये फैसला बताता है कि आप वो करियर चुनें जिसमें आपका मन लगता हो। प्राची ने और टॉपर्स की तरह नहीं कहा कि उसे आईएएस या आईपीएस बनना है। बता दें उनके पिता चंद्र प्रकाश निगम एक ठेकेदार हैं और उनकी मां ममता निगम एक गृहिणी हैं। उसका एक भाई और एक बहन है, दोनों 10वीं कक्षा में हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं में कितने छात्र पास
बता दें इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 13.09 लाख बालक और 11.76 लाख बालिकाएं शामिल हुई। छात्रों का पास प्रतिशत 75.04% रहा, जबकि छात्राओं ने 86.32% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 11.28% अधिक है। यहां सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जबकि नंदिनी गुप्ता ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान व श्रेया वर्मा ने भी 97.50% मार्क्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जबकि सरभि यादव ने 97 पर्सेंट मार्क्स के तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
