UP VDO Sachiv Result 2025, UP VDO Sarkari Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी, सचिव ग्रेड 2 मंडी परिषद और ऑडिटर असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UP VDO Sachiv Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UP VDO Sarkari Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1468 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
UP VDO Sachiv Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें यूपीएसएसएससी वीडीओ की परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। वहीं सचिव ग्रेड 2 के लिए परीक्षा13 अप्रैल 2025 को निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP VDO Sachiv Result 2025 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP VDO Sarkari Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP VDO Sachiv Cut Off 2025 Download: यहां देखें कैटेगिरी वाइज कटऑफ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वीडीओ के कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 59.50, अनुसूचित जाति 57.50, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 53.25, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 59.50 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 59.50 निर्धारित है।
