UP Van Daroga Final Result 2024 Declared: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश में वन दरोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था। साल 2022 में आई इस भर्ती का रिजल्ट अब जारी हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लिखित परीक्षा, पीईटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट जारी हुआ है। जारी रिजल्ट के अनुसार वन दरोगा के 701 पदों के लिए 701 अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट और इससे संबंधित कटऑफ को अनुमोदित किया गया है।
UP Van Daroga Final Result ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर UPSSSC
UP Van Daroga Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें। - इसके बाद Check Result 2024 पर जाएं।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर लें।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSSSC UP Van Daroga Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
दो साल बाद आया रिजल्ट
यूपी में वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 नवंबर 2022 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 30 अप्रैल 2023 को आयोजित हुई थी। इसमें सेलेक्ट होने वालों के लिए फिजिकल टेस्ट 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक हुआ था। अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।
