एजुकेशन

UP TGT PGT Syllabus 2026: यूपी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का नया सिलेबस जारी, अब होगी निगेटिव मार्किंग

UP TGT PGT Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

Image

यूपी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का नया सिलेबस जारी

UP TGT PGT Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे अहम बदलाव यह है कि अब परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। टीजीटी और पीजीटी भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले संशोधित सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझ लें।

नए सिलेबस में क्या होगा खास?

आयोग ने विषयवार सिलेबस भी जारी कर दिया है। परीक्षा में संबंधित विषय के साथ-साथ अभ्यर्थियों की विषयगत समझ, विश्लेषण क्षमता और शिक्षण से जुड़े ज्ञान का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को केवल पुराने नोट्स पर निर्भर रहने के बजाय नए सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।

तैयारी की रणनीति बदलनी होगी

निगेटिव मार्किंग लागू होने के बाद परीक्षा की रणनीति भी बदल जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अब स्पीड के साथ-साथ एक्यूरेसी पर अधिक ध्यान देना होगा। नियमित मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और नए सिलेबस के आधार पर अभ्यास करने से बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

अब गलत उत्तर पर कटेंगे अंक

अब तक टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षाओं में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत हर गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए, जिनके बारे में वे पूरी तरह आश्वस्त हों। बिना सोचे-समझे अनुमान लगाकर उत्तर देना नुकसानदायक साबित हो सकता है। अब सभी अभ्यर्थियों की नजर टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा की आगामी प्रक्रिया पर है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी नोटिस और अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article