वायरल न्यूज़

दिल दहला देगा यह CCTV Video, ट्रक की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार

सोशल मीडिया पर एक CCTV वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि बाइक कई फीट दूर तक उछल जाती है।

Image

ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर (X/@mistry_rafiq)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। कुछ ही सेकंड में हुई यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे अब हजारों लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रक की जोरदार टक्कर से सड़क पर गिरे पति-पत्नी

वीडियो (Video) की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर हल्का ट्रैफिक नजर आ रहा है। सभी वाहन अपनी-अपनी लेन में आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पार करने की कोशिश करते नजर आते हैं। शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा होता है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। जैसे ही बाइक आगे बढ़ती है, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक उसे जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर इतनी तेज होती है कि बाइक दूर जाकर गिर जाती है। वहीं बाइक पर बैठे दोनों लोग भी उछलकर सड़क पर जा गिरते हैं। पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि आसपास मौजूद लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाते कि आखिर हुआ क्या।

हादसे के बाद कुछ सेकंड में ही मच गई चीख-पुकार

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद राहगीर और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच जाते हैं। लोग दोनों घायलों की मदद करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। कुछ लोग उन्हें सड़क से हटाते हैं, जबकि कुछ मदद के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो यहीं खत्म हो जाता है इसलिए यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे में दोनों लोगों को कितनी चोटें आईं और बाद में उनकी हालत कैसी रही। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने ट्रक चालक की तेज रफ्तार पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर हर समय सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article