UP TGT DV Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESC), प्रयागराज ने यूपी टीजीटी भर्ती 2022 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह एक जरूरी प्रक्रिया है। कोई भी उम्मीदवार बिना प्रवेश पत्र के यदि निर्धारित स्थल पर जाएगा, तो उसे प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग के आधिकारिक नोटिस में लिखा है, जो उम्मीदवार किसी वजह से पहले आयोजित दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अब आखिरी मौका दिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
इसके अलावा, TGT अंग्रेजी विषय की 557 रिक्तियों से जुड़े 42 उम्मीदवारों का भी दस्तावेज सत्यापन इसी दिन होगा। यह प्रक्रिया फाइनल आंसर की को चुनौती देने से संबंधित इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका संख्या 9799/2026 के बाद आयोग के फैसले के तहत की जा रही है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेज कोर्ट से जुड़ी कार्रवाई के अनुसार जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET PG 2026: नीट पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे बदलाव
UP TGT DV Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना DV एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले UPSESC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर UP TGT DV Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
4. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के दिन एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। साथ ही, भर्ती और एडमिट कार्ड से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DU Law Admission 2026: स्पॉट राउंड 3 का शेड्यूल जारी, वेटलिस्टेड छात्रों को मिलेगा एक और मौका
