UP TET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का परिणाम 15 अगस्त के बाद जारी हो सकता है। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग यह परिणाम घोषित करेगा। परीक्षा का आयोजन दो से चार जुलाई तक किया गया था। यूपी टीईटी के लिए आवेदन अप्रैल माह में लिए गए थे। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में 44 परीक्षार्थियों को दूसरे व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया।
ऐसे चेक करें यूपी टीईटी 2026 का रिजल्ट
- यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 घोषित होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।
इस परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके बाद 9 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। रिजल्ट जारी होने से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण अभी मूल्यांकन कार्य में समय लगेगा। ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी हो जाने के बाद अब मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाएगा। इस तरह अगस्त में परीक्षाफल घोषित किए जाने की संभावना है।
UPTET का पेपर कुल 150 अंकों का होता है। हर श्रेणी के लिए अलग- अलग पासिंग नंबर होते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास होने के लिए 60% यानी 90 अंक चाहिए होंगे। वहीं OBC / SC / ST / EWS / PwD वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55% यानी 82 अंक लाने होंगे। शिक्षक बनने के लिए जरूरी मानी जाने वाली इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए वर्ग के अनुसार अलग-अलग कटऑफ निर्धारित है। अगर अभ्यर्थी निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो वे शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
