एजुकेशन

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 21 हजार से ज्यादा टीचर-इंस्ट्रक्टर भर्ती का ऐलान, सीएम योगी की बड़ी सौगात

UP Teacher Vacancy 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शिक्षकों और अनुदेशकों की नई भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जल्द ही प्रदेश में 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Image

UP Teacher Vacancy 2026

UP Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शिक्षकों और अनुदेशकों की नई भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। (UP Teacher Recruitment 2026) जल्द ही प्रदेश में 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के तहत नगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 10 हजार नए शिक्षक पदों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके साथ ही अनुदेशकों की भर्ती भी की जाएगी।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा आयोग का गठन किया गया है, जो शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े काम देख रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत को देखते हुए 10 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है।

इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अनुदेशकों की भर्ती भी की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन भर्तियों से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा।

अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय

लंबे समय से अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने की मांग चल रही है। अब सरकार ने इसमें बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है।

UP Teacher Vacancy 2026

UP Teacher Vacancy 2026

इसके अलावा उन्हें 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बढ़े हुए मानदेय से जुड़े चेक भी अनुदेशकों को सौंपे।

नई भर्ती वालों को भी मिलेगा बढ़ा वेतन

सरकार ने साफ किया है कि आने वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत जिन नए अनुदेशकों की नियुक्ति होगी, उन्हें भी नए नियमों के अनुसार 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article