एजुकेशन

ऐसे बनाएं परफेक्ट CV, रेज्यूमे देखते ही नौकरी की गारंटी पक्की

कॉम्पिटिशन के इस दौर में सभी लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, जिसके लिए CV एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह आपकी पहचान है। लेकिन इस बीच एक परफेक्ट सीवी कैसे बनाएं? आइए जानते हैं।

Image

CV.

आज के इस कॉम्पिटिशन के दौर में जब आप किसी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपका सीवी (CV - Curriculum Vitae) या रेज्यूमे (Resume) ही कंपनी के सामने आपकी पहली पहचान होता है। आपने कब क्या पढ़ा है, क्या-क्या स्किल्स है आदि की जानकारी यह सीवी देता है। एक शानदार और परफेक्ट सीवी आपको भीड़ से अलग दिखाता है और आपके इंटरव्यू में चुने जाने की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है। अब सवाल यह है कि एक परफेक्ट सीवी बनता कैसा है? स्कूल-कॉलेज पूरा करने के बाद नौकरी की तलाश वाले छात्रों को एक सीवी बनाना आना चाहिए। आइए आपको बताए कैसा बनता है एक परफेक्ट सीवी (How to Make a CV), जिसे रिजेक्ट करना रिक्रूटर्स के लिए हो सकता है मुश्किल।

रेज्यूमे बनाते हुए इन बातों का रखें खास ध्यान

यदि आप भी एक नई नौकरी की तलाश में हैं और अपना सीवी तैयार करने जा रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण बातों का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सटीक और स्पष्ट इंफॉर्मेशन (Contact Information) - आपके सीवी के सबसे ऊपरी हिस्से में आपकी बुनियादी जानकारी होनी चाहिए ताकि एंप्लॉयर (Employer) को कैंडिडेट से संपर्क करने में आसानी हो।

सबसे ऊपर क्या लिखें - आपका पूरा नाम, प्रोफेशनल ईमेल आईडी, एक्टिव मोबाइल नंबर और आपके शहर/राज्य का नाम।

क्या न लिखें: अपनी अधूरी या पुरानी ईमेल आईडी देने से बचें।

cv

(Photo-Canva)

प्रभावशाली करियर ऑब्जेक्टिव या समरी (Professional Summary)

अगर आप फ्रेशर हैं, तो एक छोटा और प्रोफेशनल करियर ऑब्जेक्टिव लिखें, जिसमें आप कंपनी में क्या योगदान दे सकते आदि की जानकारी देनी होगी। लेकिन अगर आप एक अनुभवी उम्मीदवार हैं तो आपको कम से कम 3 से 4 लाइनों में अपनी प्रोफेशनल समरी देनी चाहिए, जिसमें आपकी करियर उपलब्धियां शामिल होंगी।

वर्क एक्सपीरियंस (Work Experience)

यदि आप एक अनुभवी उम्मीदवार हैं तो सीवी में वर्क एक्सपीरियंस लिखना और उसमें प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी और हैंडल किए गए प्रोजेक्ट आदि की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इसमें आपने किस कंपनी में कितने साल काम किया है इसकी जानकारी भी जरूरी है। वर्क एक्सपीरियंस लिखते हुए खास ध्यान दें कि यह रिवर्स क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर (Reverse Chronological Order) में होना चाहिए। आसान भाषा में वर्तमान कंपनी का नाम सबसे ऊपर और सबसे पहली कंपनी का नाम सबसे नीचे होगा। इसके साथ ही इसमें अपनी जिम्मेदारियों के साथ आपने वहां क्या उपलब्धियां प्राप्त की हैं उसके बारे में बताएं।

How to Make a CV

(Photo Canva)

शैक्षणिक योग्यता (Education Details)

वर्क एक्सपीरियंस के बाद नंबर आता है एजुकेशन डिटेल्स का। जी हां आपको वर्क एक्सपीरियंस की जानकारी देने के बाद अपनी शिक्षा की जानकारी देनी है। इसे भी रिवर्स क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में देना है। वर्तमान में की गई डिग्री सबसे ऊपर होगी, उसके बाद पुरानी डिग्रीयां साल के अनुसार और अंत में 10वीं की जानकारी। स्कूल, कॉलेज, बोर्ड और यूनिवर्सिटी, वर्ष और पास प्रतिशत की जानकारी दें।

स्किल्स और खूबियां (Key Skills)

सीवी बनाते हुए नौकरी के डिस्क्रिपशन को ध्यान से पढ़ें। उन्हें किस तरह के उम्मीदवार की जरूरत है, उसके अनुसार, अपनी उन स्किल्स को सीवी में शामिल करें जो उस नौकरी से मेल खाती हों। ताकि प्राथमिकता आपको मिल सके। अगर आपकी कोडिंग या ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी के लिए जा रहे हैं तो आपकी हार्ड स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स इस प्रकार हो सकती हैं -

हार्ड स्किल्स - जैसे कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डेटा एनालिसिस, या अकाउंटिंग।

सॉफ्ट स्किल्स - जैसे टीम वर्क, बेहतर कम्युनिकेशन (बातचीत की कला), और प्रॉब्लम सॉल्विंग।

How to Make a CV

How to Make a CV

अचीवमेंट एंड सर्टिफिकेट (Achievements & Certifications)

अगर आपने अपने करियर या कॉलेज के दौरान कोई खास सर्टिफिकेट कोर्स किया है या आपको कोई अवॉर्ड मिला है या फिर आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया है तो उसे आपको 'Achievements' सेक्शन में एड करना है।

फॉन्ट साइज पर दें खास ध्यान

अक्सर सीवी को भरा हुआ दिखाने के लिए उम्मीदवार उसका फॉन्ट साइज बढ़ा देते हैं या फिर उसे घटा देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। एक परफेक्ट सीवी के लिए फॉन्स और उसका साइज बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह सीवी का प्रोफेशन फॉन्ट रखें जैसे - Arial, Calibri या Times New Roman। साथ ही ध्यान रखें कि इसका फॉन्ट साइज 10 से 12 के बीच रहे।

कितने पेज का सीवी है परफेक्ट

एक परफेक्ट सीवी में की लंबाई कितनी होनी चाहिए यह जानना जरूरी है। एक फ्रेशर या 2-3 साल के अनुभवी पेशेवर का सीवी 1 से 2 पेज से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए।

स्पेलिंग और ग्रामर पर दें खास ध्यान

अक्सर लोगों का सीवी परफेक्ट होने के बाद भी रिजेक्ट हो जाता है, क्योंकि इसमें सबसे स्पेलिंग और ग्रामर की मिस्टेक होती है। एक भी गलती आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए कहा जाता है कि सीवी बनाने के बाद उसे कम से कम 5 से 6 बार पढ़ें या किसी और चेक करने के लिए भेजे, ताकि उसमें हुई ग्रामर की गलती और स्पेलिंग मिस्टेक को सुधारा जा सके। क्योंकि यह गलती भले ही देखने में छोटी होती है, लेकिन इंप्रेशन खराब करने के लिए काफी होती है।

पीडीएफ फॉर्मेट और फाइल का नाम

सीवी को कभी भी वर्ड फाइल में नहीं भेजना चाहिए। यह हमेशा PDF फॉर्मेट में होना चाहिए। साथ ही सीवी को किस नाम से सेव किया गया है यह भी महत्वपूर्ण है। अगर अपका नाम गरिमा शर्मा है और आपने सीवी शर्मा सीवी (Sharma CV) के नाम से सेव किया है तो आप कितने भी बेहतर हो रिक्रूटर आपका सीवी कभी ढूंढ नहीं पाएगा। इसलिए कहा जाता कि सीवी को हमेशा पूरे नाम के साथ सेव करें ताकि जिसे आपने सीवी भेजा है उसके सर्च के समय पर आसानी से आपका सीवी मिल जाए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article