एजुकेशन

RRB Recruitment 2026: रेलवे में 6565 टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट कब ?

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 30 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

Image

RRB Bharti

RRB Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की तरफ से शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने साल 2026-27 के लिए टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए केंद्रीयकृत स्वरोजगार अधिसूचना संख्या CEN No. 02/2026 के तहत कुल 6,565 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-2 के खाली पदों को भरा जाना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो रही है।

कितने पदों पर भर्ती (Railway Bharti )

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आगामी 30 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

अलग-अलग कैटेगरी में बांटे गए पद (RRB Technician recruitment )

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 6565 पदों को दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत शुरुआती सैलरी 29,200 रुपये होगी। इसके अलावा अलग से भत्ते भी मिलेंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल (Technician Gr-1 Signal) के कुल 323 पदों को भरा जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर-अदर अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए 18 मई 2026 को एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। विस्तृत अधिसूचना 29 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिसके बाद 30 जून 2026 को ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 होगी।

यहां जानें उम्र क्राइटेरिया

बताते चलें कि टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणियों (OBC-NCL, SC,ST, भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना जरूरी है। साथ ही NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। या फिर उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की हो।

टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या फिर संस्थान से फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए या फिर इन सभी सब्जेक्ट्स में से किसी स्ट्रीम में 3 साल की इंजीनियरिंग डिप्लोा या फिर B.E./B.tech की डिग्री होनी चाहिए।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article