एजुकेशन

UP Teacher Recruitment 2023: यूपी शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी परीक्षा, इंटरव्यू के अंक व कब तक होगी नियुक्ति

UP Teacher Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीते दिन यूपी शिक्षक भर्ती 2023 पर नया अपडेट जारी कर दिया है। संबंधित अधिसूचना इंटरव्यू राउंड को लेकर है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से देखें पूरी खबर

Image

यूपी शिक्षक भर्ती

UP Teacher Vacancy 2023: क्या आप भी यूपी शिक्षक भर्ती पर नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे, यदि हां तो बता दें, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीते दिन यूपी शिक्षक भर्ती 2023 पर नया अपडेट जारी कर दिया है। संबंधित अधिसूचना इंटरव्यू राउंड को लेकर है। साथ ही यह भी बताया गया है कि लिखित परीक्षा का आयोजन कहां किया जाएगा। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से देखें पूरी खबर

इंटरव्यू के होंगे 10 अंक

आयोग के इस नए अपडेट के अनुसार, लिखित परीक्षा के 90 फीसदी और साक्षात्कार के लिए 10 फीसदी नंबर दिए जाएंगे। हालांकि कुछ ऐसी भी परीक्षाएं होंगी जिनके लिए साक्षात्कार नहीं होगा, वहां केवल लिखित परीक्षा के नंबर जोड़े जाएंगे। इसके अलावा पूर्णांक का निर्धारण आयोग करेगा।

यूपी शिक्षक भर्ती परीक्षा कहां होगी?

यूपी शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जिला मुख्यालयों पर ही आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने जा रहे परीक्षार्थी का चयन या तो सीधे लिखित परीक्षा या लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर होगा। जबकि यूजी-पीजी कॉलेज के प्राचार्य पद के लिए चयन लिखित परीक्षा व एपीआई के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों में से रिक्तियों से तीन से पांच गुणा ज्यादा लोगों को बुलाया जा सकता है।

इस शर्त पर निरस्त हो सकता है विज्ञापन

शासन ने कहा है कि अगर 3 साल के अंदर विज्ञापित पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया नहीं शुरू होती है तो आयोग इस विज्ञापन को निरस्त कर सकता है, और वह दोबारा से विज्ञापन जारी कर सकता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article