एजुकेशन

UP Stenographer Admit Card 2026: जारी हो गया यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

UP Stenographer Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने UP Stenographer Form भरा था, वे अब इन प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Stenographer AdmitCard

UP Stenographer Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UP Stenographer Form भरा था, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से या खबर में दिए लिंक से UP Stenographer Admit Card Download कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिये 1224 पदों को भरा जाना है।

UP Stenographer Exam

यूपी में स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी को किया जाना है। स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन नबंर, जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

UP Stenographer Admit Card 2026 How to Check

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • दाएं तरफ View More में देखें और '16/01/2026 . विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024, आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/13 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा
  • यहां क्रेडिंशियल भरें।
  • सबमिट करें

ये रहा डायरेक्ट लिंक - UP Stenographer Admit Card 2026 Link

अगर upsssc.gov.in पेज न खुले, तो कुछ बार रिफ्रेश करने की जरूरत हो सकती है।

UP Stenographer Vacancy के लिए क्या मैं भी आवेदन कर सकता हूं?

बता दें, ये राज्य में होने वाली एक शानदार भर्ती है, अगर आप ने फॉर्म नहीं भरा है और आगे चाहते हैं तो ध्यान रहे, भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं परीक्षा पास या इसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए।

इसके अलावा हिंदी स्टेनोग्राफी स्पीड: 80 wpm, हिंदी टाइपिंग: 25 wpm और CCC/कंप्यूटर कोर्स, साथ में UPSSSC PET 2023 परीक्षा क्वालिफाइड होना चाहिए।

सबसे अच्छी बात है कि इसमें 18 से लेकर 40 तक के उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं, यानी अगर आपमें कौशल है तो आप यूपी में सरकारी नौकरी के हकदार बन सकते हैंं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article