एजुकेशन

UP School Closed in Agra: यूपी के इस शहर में आज बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

UP School Closed in Agra: आगरा की ऐतिहासिक श्री राम बारात एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर आगरा शहर के सभी स्कूल 11 अक्टूबर के बाद आज भी यानी 12 अक्तूबर को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी आगरा ने 10 अक्टूबर की शाम ही आदेश जारी कर दिया था।

Image

UP School Closed in Agra Today

UP School Closed in Agra: ताजनगरीआगरा की ऐतिहासिक श्री राम बारात एवं जनकपुरी महोत्सव को लेकर आगरा शहर के सभी स्कूल 11 अक्टूबर को बंद रहे। इसके बाद आज भी यानी 12 अक्तूबर को ताजनगरी के स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी आगरा ने 10 अक्टूबर की शाम ही आदेश जारी कर दिया था। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शहरी क्षेत्र के इंटर तक के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके दायरे में सभी कान्वेंट, पब्लिक और सरकारी स्कूल-कॉलेज आएंगे। मंगलवार रात नौ बजे डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने दो दिवसीय अवकाश का आदेश जारी किया।

आगरा के संजय प्लेस में इस बार जनकपुरी सजी है और बुधवार सुबह संजय प्लेस में राम बारात पहुंचेगी। अधिक भीड़ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को शहरी क्षेत्र के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरानी के लिए कहा गया है।

Agra Schools Closed Official Order

Agra Schools Closed Official Order

छात्र-छात्राओं को दिक्कतों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाया गया और स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस साल जनकपुरी का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक होगा। संजय प्लेस के आसपास सेंट पीटर्स कॉलेज, सेंट फेलिक्स स्कूल, सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज, गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रासिंस स्कूल, सेंट पाल्स कॉलेज, एमडी जैन इंटर कॉलेज सहित अन्य शामिल हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article