Up School Closed News Today: बढ़ती ठंड और घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्से प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते यूपी के दो शहरों में नए आदेश आए हैं, कहीं स्कूलों का समय बदला जा रहा है, तो कहीं 28 दिसंबर के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी गई है, यही नहीं अगर इन आदेशों को स्कूलों ने नहीं माना तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही गई है।
गाजियाबाद में बदला गया स्कूलों का समय - Ghaziabad School News
गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वी तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है, यदि आप भी इस शहर के छात्र हैं, तो इसे सबको बताएं, कि अब नए आदेश तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। (Up School Time Change) यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।
आगरा में स्कूल बंद का ऐलान - Agra School Closed
गाजियाबाद में जहां स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया, वहीं यूपी के आगरा में एक दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, इस शहर में कोहरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिसको देखते हूए नर्सरी से कक्षा 8 के छात्रों के लिए स्कूल बंद की घोषणा (School Closed in Agra) कर दी गई है। यह आदेश केवल 28 दिसंबर तक के लिए नए आदेश या संबंधित नई जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर विजिट करते रहें।
मौसम विभाग ने चेताया - IMD Report
UP Weather News - मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी को चेताया है कि अगले तीन-चार दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा बना रहा सकता है, ऐसे में बहुत जरूरी हो तभी रात या सुुबह के समय में निकलें। दूसरी तरफ यह भी बताया कि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की बारिश भी हो सकती है।
