UP School Holiday List 2023: गर्मियों की छुट्टी के बाद यूपी के स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन अब आगामी त्योहारों की वजह से स्कूलों में छुट्टी होने वाली है। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल में स्कूल की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के अनुसार पूरे सत्र में 120 दिनों के लिए स्कूल की छुट्टी रहेगी। इसमें करीबन 53 रविवार सम्मिलित होंगे। बता दें कि सावन महीना शुरू होते ही कई त्योहार आते हैं जिन पर स्कूल बंद रहते हैं। जानें अगले दो महीने में कब-कब बंद रहेंगे यूपी के स्कूल, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
कब कब बंद रहेंगे यूपी के स्कूल
यूपी के स्कूल 29 जुलाई मुहर्रम के दिन बंद रहेंगे। 19 जुलाई को शनिवार है, ऐसे में स्कूल लगातार दो दिन बंद रहेंगे। इसी तरह 31 अगस्त को रक्षा बंधन (Rakshabandhan Holiday), 7 सितंबर को जन्माष्टमी (Janmashtami Holiday), 28 सितंबर को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर यूपी के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने साल 2023 की सभी सार्वजानिक छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया था। इसको प्रदेश के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने घोषित ने सभी स्कूलों को भेजा था। यूपी के स्कूलों में इसी लिस्ट के हिसाब से अवकाश रहता है।
15 अगस्त और 2 अक्टूबर
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों में ध्वजारोहण होगा और उसके बाद स्कूल की छुट्टी कर दी जाएगी। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं होंगे। इसी तरह 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती का भी अवकाश रहेगा। बता दें कि देश में साल 2023 में कुल 17 राजपत्रिक अवकाश है। 26 जनवरी, 15 अगस्त एवं 2 अक्टूबर के दिन देश में अनिवार्य अवकाश रहते है। प्रदेश सरकार की यूपी स्कूल हॉलिडे लिस्ट – 2023 में सर्वाधिक अवकाश अक्टूबर एवं नवंबर के माह में हैं। इन दोनों माह में कुल 11 छुट्टियां होंगी।
