एजुकेशन

UP School Closed: यूपी के इस जिले में 22 फरवरी तक बंद हुए स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त होगा। इस दौरान यूपी के कई जिलों में भारी भीड़ उमड़ने की वजह से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

Image

UP School Closed

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त होगा। महाकुंभ के स्नान के बाद वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने शहर के सभी स्कूलों को 22 फरवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Varanasi School Closed: वाराणसी में 22 फरवरी तक स्कूल बंद

सूचना के अनुसार, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की वजह से जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शहरी क्षेत्र के स्कूल पहले 17 फरवरी से खुलने वाले थे, लेकिन अब उनकी कक्षाएं 22 फरवरी तक बंद कर दी गई हैं। इसकी जगह कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी।

Prayagraj School Closed: प्रयागराज के स्कूल बंद

वहीं, प्रयागराज जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद करने करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान स्कूल ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन कर सकेंगे। हालांकि, 8वीं तक के स्कूलों के बंद होने पर शिक्षकों को स्कूल में अपने समय पर उपस्थित होना होगा, जो डीबीटी, अपार आईडी जनरेशन, आधार सीडिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article