UP Police Vacancy 2023, Sarkari Naukri: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने अपने यहां पर उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में ईओआई का आमंत्रण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें लिपिक के 150000 से 2,00,000 अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए नोटिफिकेश चेक कर सकते हैं।
UP Police Vacancy 2023: यहां देखें नोटिफिकेशन
- सबसे पहले UP Police की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर पुलिस सहायक निरीक्षक एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
