एजुकेशन

UP Police Operator Answer Key 2024 Released: जारी हुई यूपी पुलिस ऑपरेटर भर्ती की आंसर की, यहां करें डाउनलोड

UP Police Operator Answer Key 2024 Released Today: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने चीफ ऑपरेटर, मुख्य परिचालक (मेकेनिकल), असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Police Operator Answer Key 2024 Released: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस ऑपरेटर भर्ती की आंसर की

UP Police Operator Answer Key 2024 Released: यूपी पुलिस ऑपरेटर, वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Operator Answer Key) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने चीफ ऑपरेटर, मुख्य परिचालक (मेकेनिकल), असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप के पदों पर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (UP Police Operator Answer Key 2024 Download) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Operator Answer Key: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें यूपी पुलिस ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 29 जनवरी से 8 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 1 मार्च 2024 तक अपनी रिस्पांस शीट व आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Operator Answer Key 2024 Download

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Operator, Workshop Staff Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

UP Police Constable Operator Answer Key

यूपी पुलिस प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक), सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी भर्ती 2022 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त समय दिया गया है। यदि आपको लगता है कि, कोई प्रश्न गलत है या फिर किसी प्रश्न के उत्तर में कोई संदेह है तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article