UP Police Constable Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फटाफट करें आवेदन, 32 हजार पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 29, 2026, 04:45 PM IST
UP Police Constable vacancy 2026 Last Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। पुलिस में कांस्टेबल के 32 हजार पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का अंतिम अवसर है। उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UP Police Constable Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए फटाफट करें आवेदन, 32 हजार पदों के लिए 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
UP Police Constable vacancy 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या वह किस कारण आवेदन नहीं कर पाएं है, यह उनके अंतिम अवसर है, क्योंकि आवेदन पोर्टल के बंद हो जाएगा। इसके बाद वह कांस्टेबल के 32 हजार पदों के लिए निकली भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट UPPbpb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
UP Police Constable vacancy 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों के पास कल रात 12 बजे तक का समय है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह कल तक का इंतजार न करें और तुरंत अपना फॉर्म भरें।
UP Police Constable vacancy 2026: आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
UP Police Constable Bharti 2026: योग्यता
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32 हजार पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए देश के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। या इसके बराबर की शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है, तभी वह भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Police Constable Bharti 2026: आयु सीमा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष है। जबकि महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
2. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -UPPbpb.gov.in पर जाएं।
3. वेबसाइट के होमपेज कर दिए गए लॉगिन सेक्शन में 'नए रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
4. नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर, वैध ईमेल आईडी और फोन पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
5. इसके बाद खुले आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी भरें।
6. दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
7. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट करें।
8. उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंट लेना न भूलें और भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें।
UP Police Constable vacancy 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना है। इसे पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।