भारत की 10 खाकी वर्दी वाली सरकारी नौकरियां, एक भी मिल गई तो लाइफ सेट

भारत में पुलिस विभाग की जब भी बात होती है तो उनके लिए अकसर खाकी वर्दी शब्द इस्तेमाल किया जाता है। खाकी सिर्फ एक ड्रेस कोड नहीं बल्कि अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का भी प्रतीक मानी जाती है। जब कोई इंसान खाकी वर्दी पहनता है तो वो सिर्फ एक नौकरी नहीं करता बल्कि कानून, व्यवस्था और जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर भी उठाता है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि भारत में ऐसी कौन सी 10 नौकरियां हैं, जिनकी वर्दी खाकी है।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Jan 29 2026, 15:02 IST
खाकी वर्दी वाली नौकरियां01 / 07

खाकी वर्दी वाली नौकरियां

भारत में कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जिनकी वर्दी खाकी होती है। चलिये हम आपको ऐसी 10 सरकारी नौकरियों के बारे में बताते हैं, जिनकी खाकी वर्दी होती है।

IPS की खाकी वर्दीImage Credit : Instagram02 / 07

IPS की खाकी वर्दी

खाकी वर्दी वाली नौकरियों की बात करें तो सबसे पहले है भारतीय पुलिस सेवा (IPS). ये भारत की तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। इसकी स्थापना साल 1948 में हुई थी। ये गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है।

राज्य पुलिस की खाकी वर्दी03 / 07

राज्य पुलिस की खाकी वर्दी

इसके आलावा खाकी वर्दी राज्य पुलिस भी पहनती है। राज्यों की पुलिस जैसे कि कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर या फिर इंस्पेक्टर भी खाकी वर्दी पहनते हैं। राज्य पुलिस का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक (DGP) करते हैं।

BSF भी पहनती है खाकी वर्दी04 / 07

BSF भी पहनती है खाकी वर्दी

फिर आता है सीमा सुरक्षा बल का नंबर (BSF) भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा करती है। इनकी ड्रेस भी खाकी होती है। ये मुख्य रूप से पाक और बांग्लादेश के साथ इंटरनेशनल बॉर्डर पर काम करता है। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF , जो कि आंतरिक्ष सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होती है और नक्सल आतंकी विरोधी ऑपरेशन चलाती है।

ITBP की ड्रेस Image Credit : Instagram05 / 07

ITBP की ड्रेस

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानी (ITBP) की ड्रेस भी खाकी होती है। ये हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होती है। इस बल के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की वर्दी भी खाकी होती है। ये बल आपको एयरपोर्ट, मेट्रो और परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा करते हुए दिखेगा।

SSB पहनते हैं खाकी वर्दीImage Credit : Instagram06 / 07

SSB पहनते हैं खाकी वर्दी

सशस्र सीमा बल (SSB) भी खाकी वर्दी पहनता है। इसकी जिम्मेदारी नेपाल-भूटान सीमा सुरक्षा की होती है। इसके अलावा खाकी वर्दी होम गार्ड भी पहनते हैं, जो पुलिस की मदद करते हैं और आपदा प्रबंधन के लिए भी काम करते हैं। इनके अलावा वन-रक्षक और वन अधिकारी की भी खाकी वर्दी होती है।

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी07 / 07

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी

इन सबके अलावा आपने सड़क पर ट्रैफिक पुलिस को भी खाकी वर्दी पहने हुए देखा होगा। ट्रैफिक पुलिस का काम यातायात को नियंत्रित करना होता है। इनकी वर्दी भी खाकी होती है। ये सड़क पर जाम को कम करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!