एजुकेशन

10th Pass Sarkari Naukri : 10वीं पास युवाओं के लिए छप्पड़फाड़ नौकरी, इतने पदों पर निकली बंपर वेकेंसी

Dasvi Pass ke liye Sarkari Naukri : हाल ही में दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। शनिवार को ग्रुप डी के 22,00 पदों और जीडीएस के पदों पर बंपर वेकेंसी निकली है। ये मौका 10वीं पास युवाओं को मौका मिलेगा। Dasvi pass ke liye sarkari naukri/ sarkari job 2026

Image

Sarkari Naukri for 10th pass students

10th Paas Sarkari Naukri : आने वाले दो दिनों में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। शनिवार को रेलवे ग्रुप डी के 22,000 पदों और जीडीएस (GDS) यानी ग्रामीण डाक सेवकों के 28,740 पर बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। इन दोनों ही भर्तियों में 10वीं पास युवाओं के मौका मिलेगा। ऐसे में बिना किसी देरी के उम्मीदवार इन भर्तियों के लिये अपनी तैयारी शुरू कर दें और आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन भी कर लें।

10वीं पास युवाओं के लिए खास मौका

शनिवार यानी 31 जनवरी को आने वाली इन दोनों ही भर्तियों में 10वीं पास युवाओं को खास मौका मिलेगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 10वीं पास के साथ-साथ आईटीआई युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवा पदों पर जो भर्ती निकलनी है उसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी है। ऐसे में इच्छुक युवा Indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 रखी गई है।

जानें RRB भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट

रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए www.rbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च है। वहीं, GDS भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच साल, ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी। इसमें आवेदक का 10वीं कभा में मैथ्स और इंग्लिश में पास होना जरूरी है। वहीं जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका

कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया ? RRB Group D Bharti

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर ही किया जाएगा। एक बार चुने जाने के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाना होगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों के लिए भर्ती में 5 साल की छूट दी गई है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article