एजुकेशन

UP Police Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की फाइनल आंसर की जारी, Direct Link से ऐसे करें चेक

UP Police constable result, upprpb result: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के बाद आंसर की जारी कर दी गई है।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती आंसर की

UP Police Constable Exam Answer Key: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना उत्तर कुंजी देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से 20 जून 2026 से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों की समिति ने विस्तार से जांच की। इसके बाद विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों से प्रश्नों पर साक्ष्य आधारित आपत्तियां मांगी गई थीं।

5 अगस्त तक देख सकेंगे उत्तर कुंजी

बोर्ड ने बताया है कि अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक अंतिम उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UP Police Constable Direct Recruitment-2025 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर अंतिम उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • प्रश्न पुस्तिका (Question Booklet) क्रमांक

अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। यदि किसी प्रश्न के उत्तर में संशोधन किया गया है या किसी प्रश्न को हटाया गया है, तो उसका लाभ अभ्यर्थियों को अंतिम मूल्यांकन में मिलेगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी उत्तर कुंजी अवश्य देख लें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article