एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2024 Date: बिग अपडेट! इस दिन होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा

UP Police Constable Exam 2024 Date, Kab Hai: क्या फरवरी में है यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा? यदि आप भी यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं तो यहां जान सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 डेट।

Image

UP Police Constable Exam 2024 Date: कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

UP Police Constable Exam 2024 Date, Kab Hai: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए (UP Police Constable Exam Date) अहम सूचना है। अभ्यर्थी लगातार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख को लेकर सर्च कर (UP Police Constable Exam 2024 Date) रहे हैं। कहा जा रहा है कि, यूपीपीबीपीबी फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकता है। हालांकि इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पजोन्नति बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए परीक्षा की तैयारी करने में समय लग रहा है। उम्मीद है कि यूपीपीबीपीबी फरवरी के पहले सप्ताह तक सिपाही की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर सकता है। एग्जाम का शेड्यूल जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल साइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Exam Date 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से ठीक एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार साइट पर पैनी नजर रखें और यूपीपीबीपीबी के ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

UP Police Constable Exam Date: तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

UP Police Constable Exam 2024 Kab Hoga: कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा कुल 300 मार्क्स की होगी। यहां 2 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र कुल चार खंडों जनरल नॉलेज, हिंदी, न्यूमेरिकल एंड मेंटल एबिलिटी टेस्ट और मेंट एप्टीट्यूड में विभाजित होगा। परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा। यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के 0.5 मार्क्स काटे जाएंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article