एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2024 : जारी हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची

UP Police Constable Exam 2024 City Intimation Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज uppbpb.gov.in पर शहर-सूचना पर्ची जारी कर दी है।

Image

UP Police Constable Exam 2024: शहर सूचना पर्ची हुई जारी

UP Police Constable Exam 2024 City Intimation Slip OUT: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट आया है, विभाग ने परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर से या दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडिंशियल की मदद से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2024 की जांच कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी, 2024 को किया जाएगा।

UP Police Constable Exam 2024 में 48 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

जो उम्मीदवार शहर-सूचना पर्ची के इंतजार में थे, वे यहां दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड कर लें। बता दें, शहर-सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड दोनों में अंतर है, एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुूके हैं, जबकि शहर-सूचना पर्ची आज जारी की गई है।

पोस्ट पुलिस कांस्टेबल
आयोजक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
रिक्तियां 60,244
यूपी पुलिस परीक्षा सिटी स्लिप 10 फरवरी 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड की तारीख 13 फरवरी, 2024
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 17 और 18 फरवरी, 2024
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शहर-सूचना पर्ची से उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा का दिन, शिफ्ट, समय और परीक्षा केंद्र का स्थान पता चल जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 शहर-सूचना पर्ची ऐसे देखें

  • uppbpb.gov.in पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध शहर-सूचना पर्ची लिंक पर क्लिक करें।
  • पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • यूपी पुलिस परीक्षा विवरण देखें।

3 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र पर होगा आयोजन

राज्य के 75 जिलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए राज्य में 3 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article