UP Police AO PET Admit Card 2022, UP Police Assistant Operator PET Admit Card 2022: यूपी पुलिस असिस्टेंट ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPRPB Assistant Operator PET Admit Card) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
UP Police AO Exam Date: कब हुई थी परीक्षा
यूपी पुलिस असिस्टें ऑपरेटर के इन पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी 2022 को लिंक एक्टिव किया गया था। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2022 थी। यहां आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2022 थी। परीक्षा 01 फरवरी से 8 फरवरी 2024 तक हुई थी। वहीं आंसर की 24 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद रिवाइज्ड आंसर की 28 जून को जारी हुई थी। इसके बाद 7 अगस्त 2024 को रिजल्ट जारी कर दिया गया था।
UP Police AO PET Exam Date 2025: कब होगी पीईटी की परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा 7 मार्च 2025 को निर्धारित है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police AO PET Admit Card 2025 Download: कैसे डाइउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ''उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर सीधी भर्ती-2022 पीईटी के प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जाने हेतु महत्वपूर्ण सूचना का प्रकाशन'' पर क्लिक करें।
- यहां PET Admit Card लिंक पर जाएं।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर
यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो तुरंत 044-47749013 पर कॉल करें। साथ ही ध्यान रहे यदि अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
