एजुकेशन

UP PGT Admit Card 2025: इस Direct Link से डाउनलोड करें यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

UP PGT Admit Card 2025 Sarkari Result: यूपी पीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

UP PGT Admit Card 2025

UP PGT Admit Card 2025 Sarkari Result: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP PGT Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी पीजीटी एग्जाम का आयोजन 18 जून और 21 जून 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यूपी पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती के लिए 4.64 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download UPG PGT Admit Card 2025

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP PGT Exam 2025: ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूपी पीजीटी एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में 425 अंकों के 125 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article