UP NEET PG Counselling Round 2 Seat Allotment Result 2025 Released: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने उत्तर प्रदेश एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (यूपी नीट पीजी) काउंसलिंग 2025 के दूसरे चरण के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर (UP NEET PG Counselling Round 2 Result) दिया है। काउंसलिंग के दूसरे चरण में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अपनी सीट आवंटन स्थिति देख सकते हैं। यहां आपको अपने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2025 रोल नंबर और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
UP NEET PG Counselling Round 2 Seat Allotment Result: 22 दिसंबर से 30 दिसंबर तक करें रिपोर्ट
बता दें उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा की सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2025 के बीच अपने संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
UP NEET PG Counselling Round 2 Seat Allotment Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upnee.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP NEET PG 2025 Counselling Round 2 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
बता दें यूपी नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट कैंडिडेट मेरिट, काउंसलिंग के दौरान च्वाइस फिलिंग और रिजर्वेशन पॉलिसीज के आधार पर तैयार की गई है।
