एजुकेशन

UP Metro Recruitment 2024: यूपी मेट्रो में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.6 लाख, जानें कैसे करें अप्लाई

UPMRC Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से आगरा, कानपुर और लखनऊ मेट्रो सिटी में भर्तियां की जाएंगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और अकाउंट ऑफिसर समेत कई खाली पदों पर भर्तियां होने वाली हैं।

Image

UP Metro में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी

Photo : Twitter

UPMRC Metro Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से हाल ही में आगरा मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत की गई। इसके तुरंत बाद ही यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) की तरफ से बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी मेट्रो में कुल 439 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां आगरा, कानपुर और लखनऊ शहर के लिए होंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी मेट्रो में एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2024 से शुरू होने वाली है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 अप्रैल 2024 तक का समय दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे आवेदन का तरीका देख सकते हैं।

UPMRC Metro के लिए करें अप्लाई

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lmrcl.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Careers सेक्शन में New Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद How To Apply for UPMRC Non Executive Vacancies के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Registration Here के ऑप्शन पर जाएं।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर लेकर रख लें।
UPMRC UP Metro Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UPMRC Recruitment वैकेंसी डिटेल्स

यूपी मेट्रो में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 439 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, स्टेशन कंट्रोलर, अकाउंट असिस्टेंट, पब्लिक रिलेशन असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी में पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए रिलेटेड ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अकाउंट असिस्टेंट के लिए बीकॉम डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट मैनेजर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 50,000 से 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर के लिए सैलरी 33,000 रुपये से 67,300 रुपये तक निर्धारित है। वहीं, अकाउंट असिस्टेंट के पद पर सेलेक्ट होने के बाद सैलरी 25,000 रुपये से 51,000 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article