UP Board Topper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल को 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। इन रिजल्ट्स में बरेली की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। यहां जिले की दस छात्राओं ने Top 10 में जगह बनाई है। शाम 4 बजे रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों की संख्या में बच्चों ने अपना स्कोर देखा। इन रिजल्ट को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया गया। (UP Board Result 2026 Topper) यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल 2026 में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षाफल 2026 में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। खास बात ये रही कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में बरेली की बेटियों ने टॉप 10 में जगह बनाई।
सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज का दबदबा
टॉप-10 सूची में सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज की 10 लड़कियों को जगह, इनमें से पांच 12वीं की छात्रा हैं जबकि अन्य पांच 10वीं की छात्रा हैं।
पहले 12वीं की छात्राओं की सूची देखें:
- 97.20 फीसदी अंकों के साथ 12वीं की छात्रा नंदनी ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।
- 97 फीसदी अंकों के साथ सुरभि यादव ने तीसरा स्थान पाया
- 96.40 फीसदी अंकों के साथ खुशी मौर्या और सिमरन मौर्या ने संयुक्त रूप से छठा स्थान पाया
- 96.20 फीसदी अंकों के साथ चमन जहां प्रदेश में सातवें स्थान पर रहीं।
10वीं की छात्राओं की सूची:
- 96.83 फीसदी अंकों के साथ रश्मि को छठा स्थान मिला।
- 96.50 फीसदी अंकों के साथ रजनी सिंह और शिवानी ने संयुक्त रूप से आठवां स्थान पाया।
- 96.17 फीसदी अंकों के साथ गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने प्रदेश में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया।

UP Board Topper 2026 (image - grok)
जिले की 10वीं कक्षा की रिपोर्ट
इस वर्ष जिले में 50,641 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 28,028 छात्र और 22,613 छात्राएं शामिल थीं।
- परीक्षा में 47,715 छात्र शामिल हुए
- कुल 42,116 छात्र सफल रहे
- कुल पास प्रतिशत: 88.27% रहा
- छात्रों का पास प्रतिशत: 83.35%
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 94.17%
- करीब 2,926 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
जिले की 12वीं कक्षा की रिपोर्ट
इंटरमीडिएट में कुल 45,062 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
- परीक्षा में शामिल हुए: 43,575 विद्यार्थी
- सफल छात्र: 35,715
- कुल पास प्रतिशत: 81.96%
- छात्रों का पास प्रतिशत: 76%
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 89.84%
- लगभग 1,487 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इस साल का परिणाम यह साबित करता है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन के दम पर छोटे कस्बों की छात्राएं भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। बरेली की इन बेटियों ने न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
