एजुकेशन

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

Image

UP Board Evaluation 2024

UP Board Result 2024, UP Board 10th 12th Result 2024 Date: यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट (UPMSP UP Board Result 2024) भी बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।

UP Board Copy Evaluation: कल शुरू होगा मूल्यांकन

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया कल यानी 16 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च तक चलेगी। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,208 और 12वीं परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।

UP Board 10th 12th Result 2024: अप्रैल में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान तय समय पर कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स इन वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.upmsp.edu.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.gov.in
  • results.nic.in

How to download UP Board 10th 12th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2024: इस तारीख को हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 29 लाख और 12वीं की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article