एजुकेशन

UP Board 10th, 12th Result 2023: आज जारी होगी यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट, जानें कब तक आएंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 23, 2023, 07:39 AM IST

UP Board 10th, 12th Result 2023, UP Board Result 2023 Date and Time: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर किसी भी वक्त जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स यहां परीक्षा की तारीख और समय चेक कर सकते हैं।

Image

UP Board Result 2023

Photo : iStock

UP Board 10th, 12th Result 2023, UP Board Result 2023 Date and Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे (UP Board Class 10th, 12th Result 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए UP10 स्पेस Roll Number या UP12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

UP Board Result 2023 Date: किस तारीख को आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट 27 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आमतौर पर बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट पहले साझा की जाती है। ऐसे में बोर्ड आज या कल में 10वीं व 12वीं रिजल्ट डेट घोषित कर सकता है। अपडेट आते ही आपको सबस पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPMSP UP Board Result 2023: बीते साल कब आया यूपी बोर्ड रिजल्ट

पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया था। 10वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया गया था और 12वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे हुई थी। उम्मीद है कि बोर्ड इस साल अप्रैल में नतीजे जारी करके पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।

How to download UP Board 10th, 12th Result 2023

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP Board 10th, 12th Result 2023: लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और 12वीं परीक्षा में 27,50,871 सहित कुल 58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article