एजुकेशन

UP Board Exam Date 2023: जारी होने जा रही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट, upmsp.edu.in पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 9, 2022, 08:38 PM IST

UP Board Exam 2023, UP Board Class 10th, 12th Exam Date 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो अभी से अलर्ट हो जाइए क्योंकि परीक्षा की तारीख का ऐलान बहुत ही जल्द किया जाएगा।

Image

यूपी बोर्ड डेटशीट 2023

Photo : iStock

UP Board Exam 2023 Date Sheet, UP Board Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

Board Exam 2023: फरवरी और मार्च से परीक्षा शुरू

सीबीएसई समेत अन्य राज्य बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन फरवरी और मार्च से शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा भी इसी दौरान शुरू होंगी। वहीं, यूपी बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच किया जाएगा।

UP Board Exam 2023: कब आएगी डेटशीट

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 दिसंबर के अंत तक जारी कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। डेटशीट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही टाइम टेबल की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download UP Board 10th, 12th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board Exam 2023 Date: वेबसाइट पर रखें नजर

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए इस साल लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इन स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होगा और यूपी बोर्ड की तरफ से डेटशीट जल्द जारी होगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article