एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2023: जारी हुई सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट, डाउनलोड करें नोटिफिकेशन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 8, 2022, 06:43 PM IST

Board Exam 2023, CBSE Date Sheet 2023, CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई डेटशीट 2022

Photo : iStock

CBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2022: सीबीएसई डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2023: कब से शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2023 से शुरू होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिखित परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जानी है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

CBSE Exam Date 2023: एक बार होगी परीक्षा

बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से सीबीएसई परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। हालांकि, इस साल परीक्षा केवल एक बार ही होगी और परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे। चूंकि, परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बिना देरी किए सीबीएसई परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। इसके लिए वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग - अलग विषयों के सैंपल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE 10th, 12th Exam 2023 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें सीबीएसई एग्जाम की डेट शीट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं एग्जाम 2023 डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सीबीएसई डेटशीट 2023 का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article