एजुकेशन

CBSE Class 10 English Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा फरवरी से शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सैंपल पेपर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 8, 2022, 05:25 PM IST

CBSE Class 10 English Sample Paper 2023: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाना है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए सैंपल पेपर हल करना बेहद जरूरी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीबीएसई 10वीं एग्जाम 2023

Photo : iStock

CBSE Class 10 English Sample Paper 2023 with Solutions and PDF: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट कल 9 दिसंबर 2022 को जारी किए जाने की पूरी संंभावना है। परीक्षा की तारीख घोषित होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां से भी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

CBSE 10th Exam 2023: कब से शुरू होगी परीक्षा

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू की जाएगी। हालांकि, अभी तक सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। परीक्षा की सही तारीख डेटशीट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें तो वह भी परीक्षा के कुछ दिन पहले ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देश ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

CBSE 10th Exam Date 2023: इस बात का रखें ध्यान

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करने के लिए अच्छी तैयारी के साथ ही टाइम मैनेजमेंट होना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर हल कर सकते हैं। यदि, सैंपल पेपर डाउनलोड करने में परेशानी हो तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर चेक किया जा सकता है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download CBSE Class 10th English Sample Paper 2023: ऐसे डाउनलोड करें 10वीं का सैंपल पेपर

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Sample Question Paper के टैब पर जाएं और SQP 2022-23 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Class X पर जाएं और English विषय पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने सैंपल पेपर का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स 10वीं इंग्लिश सैंपल पेपर 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th Sample Paper 2023: एक बार होगी परीक्षा

ध्यान रहे कि इस साल सीबीएसई परीक्षा का अयोजन केवल साल में एक बार किया जाएगा। बीते साल कोविड 19 महामारी की वजह से परीक्षा का आयोजन दो टर्म में किया गया था। स्टूडेंट्स लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article