एजुकेशन

UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: जानें कब जारी होगी यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट, यह रहा अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 17, 2022, 02:21 PM IST

UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी करेगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां परीक्षा से जुड़े लटेस्ट अपडेट्स जरूर चेक कर लें।

Image

UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: जानें कब जारी होगी यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट, यह रहा अपडेट

UPMSP UP Board 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म होनो जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डेटशीट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित किए जाने की पूरी संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट इसी सप्ताह जारी हो सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 59 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

UP Board 10th, 12th Sample Paper: डाउनलोड करें सैंपल पेपर

यूपी बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है। चूंकि, परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में अभी से एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPMSP UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड डेटशीट

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Board Exam 2023: इतने स्कूल डिबार

हाल ही में बोर्ड ने बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में 432 स्कूलों को डिबार कर दिया है। अब इन स्कूलों में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article