CBSE Date Sheet 2022: Central Board of Secondary Education, CBSE 10th 12th Board Exams 2023 date sheet का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है, लाखों की संख्या में छात्र जानना चाहते हैं कि सीबीएसई डेटशीट कब जारी होगी और पहली परीक्षा कौन सी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मानें तो आज से कभी भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का शिड्यूल जारी कर सकता है। एक बार CBSE 10th 12th Board Exams 2023 date sheet जारी होने के बाद आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in और cbse.gov.in से टाइमटेबल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) यदि आज डेटशीट जारी करता है तो यह शाम 6 से 7 तक जारी की जा सकती है। अभी तक के अपडेट के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों के लिए एक साथ डेटशीट जारी करेगा। बता दें, कॉमर्स, साइंस और आर्टस स्ट्रीम के जो छात्र अभी तक अलग अलग डेटशीट जारी होने की सोच रहे थे, मीडिया रिपोर्ट ने उस पर विराम लमा दिया है।
रुझानों के अनुूसार कब आएगी सीबीएसई डेटशीट
पिछले रुझानों के अनुसार, Cbse Board Exam Date Sheet लगभग 75 से 90 दिन पहले जारी की जाती है। यानी साफ है कि परीक्षा में अभी कम से कम दो से ढाई माह का समय है। यदि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज से कल में डेटशीट जारी करता है तो परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 1 मार्च के बीच शुरू होने की पूरी संभावना है।
जानें योग्यता आधारित कितने होंगे सवाल
शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत प्रश्न और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 30 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारित होंगे। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए ये प्रश्न कई फॉर्मेट में होने की संभावना है, इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल, कंस्ट्रक्टिंग रिस्पॉन्स टाइप, ऐजरटेशन एंड रीजनिंग और केस आधारित भी शामिल है।
