एजुकेशन

CGBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: जारी हुई छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेटशीट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 16, 2022, 05:44 PM IST

CGBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आधिकारिक वेबसाइट cgbse.in पर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से डेटशीट डाउनलोड करसकते हैं।

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023

Photo : iStock

CGBSE 10th, 12th Date Sheet 2023, Chhattisgarh Board Exam Date Sheet 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा की तारीख भी चेक कर सकते हैं।

CGBSE 10th, 12th Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक होगी।

Chhattisgarh Board 10th, 12th Exam Date 2023: एडमिट कार्ड जल्द

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का भी पालन करना होगा।

How to download Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 समय सारणी' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2023 डेटशीट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Chhattisgarh Board Exam 2023: वेबसाइट पर रखें नजर

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। किसी भी अन्य फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article