UP Board 10th, 12th Admit Card 2023, UP Board Admit Card 2023 Class 10th and 12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 (UP Board Exam 2023) में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Exam Date 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम की डेट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा 16 फरवरी से आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 28 जनवरी तक और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक किया गया। जबकि, प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक हुई।
UP Board Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा शुरू होने में अब केवल दस दिन बचे हुए हैं। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 (UP Board Admit Card 2023) इसी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download UP Board Class 10th, 12th Result 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप यूपी बोर्ड ए़डमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल के प्रमुख से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को भी ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।
