एजुकेशन

UP Board Result 2024 by Name: सिर्फ नाम से चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, जानें सबसे सही तरीका

UP Board 10th 12th Result 2024 by Name: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। इस साल दोनों क्लास मिलाकर कुल 55 लाख से ज्यादा छात्र हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो सकता है। वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में सिर्फ नाम से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका यहां देख सकते हैं।

Image

UP Board का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Photo : iStock

UP Board 10th 12th Result 2024 by Name: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 10वी और 12वीं के लिए कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट की तारीख जल्द ही बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित की जाएगी।

यूपी बोर्ड अंकों का मिलान कर रहा है। परिणाम दो सप्ताह में घोषित हो जाएंगे। बता दें कि, इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। इस साल दोनों क्लास मिलाकर कुल 55 लाख से ज्यादा छात्र हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो सकता है। यहां सिर्फ नाम से अपना रिजल्ट चेक करने का तरीका बताया गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम नाम से 2024 कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होगा। इन वेबसाइट पर रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक करने का विकल्प मिलेगा। नाम से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresutls.com और डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट क्रैश होने पर इन वेबसाइट पर जाकर आसानी से मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करके अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एसएमएस द्वारा कैसे चेक करें?

अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होती ही आपको मोबाइल पर अलर्ट आए तो इसके लिए रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर एक SMS से रिजल्ट प्राप्त होगा। उन्हें संदेश में अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ "UP10" या "UP12" शामिल करना होगा। एक बार भेजने के बाद, परिणाम उनके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूलों द्वारा बांटी जाएंगी। पहले यूपी बोर्ड मार्कशीट कम सर्टिफिकेट जिलावाइज सभी स्कूलों में भेजेगा। छात्र स्कूल में अपने नाम से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं 2024 का रिजल्ट कब आएगा?

UP Board 10th 12th Result 2024 Date: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल तक घोषित कर सकता है

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 रोल नंबर द्वारा चेक कैसे करें?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंहोम पेज पर '10th Board 2024' या '12th Board 2024' के लिंक पर क्लिक करेंएक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करेंरिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगाभविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड कर लें

  • यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एसएमएस द्वारा कैसे चेक करें?
  • आपको मोबाइल पर एक SMS से रिजल्ट प्राप्त होगा। उन्हें संदेश में अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ "UP10" या "UP12" शामिल करना होगा। एक बार भेजने के बाद, परिणाम उनके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।

  • नाम से यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे जांचें?
  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट क्रैश होने पर इन वेबसाइट पर जाकर आसानी से मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करके अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

    FAQs

    यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं 2024 का रिजल्ट कब आएगा?

    UP Board 10th 12th Result 2024 Date: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल तक घोषित कर सकता है

    यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 रोल नंबर द्वारा चेक कैसे करें?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट एसएमएस द्वारा कैसे चेक करें?

    नाम से यूपी बोर्ड परिणाम 2024 कैसे जांचें?

    TNN Education Desk
    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

    और पढ़ें
    End of Article