
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 क्लास 10, 12 डेट एंड टाइम: 20 अप्रैल 2024 को जारी होगा, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम
अप्रेल में इस दिन तक जारी हो जाएगा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम! UP Board 10th Result 2024 Date - यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 55 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था, सभी का रिजल्ट तेजी से तैयार किया जा रहा है, और इन रिजल्ट्स को अप्रेल 2024 में ही जारी किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक UP Board Class 10th and 12th Result Date पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कॉपियों की चेकिंग के दौरान लोगों को नंबर बढ़वाने के लिए आ रही फ्रॉड कॉल से जागरूक रहने के लिए नोटिस जरूर जारी किया था। कुछ लोग नंबर बढ़वाने व पास करवाने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश करते है, जबकि यह केवल पैसा ठगने का महज एक तरीका है। एक बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद इन्हें यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट्स upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर से देखा जा सकेगा। इच्छुक छात्र रोल नंबर व जन्म तिथि डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द आने वाले है, एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप UP Board Result 2024 Link इसी पेज से पा सकेंगे।