एजुकेशन

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 25, 2023, 09:37 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Link on upmsp.edu.in, upresults.nic.in, Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के 58 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस सप्ताह रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 58 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

Image

UP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड के परिणाम

UP Board 10th 12th Result 2023 on upmsp.edu.in, upresults.nic.in, Sarkari Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर (UP Board Result) बिग अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज आज यानी 24 अप्रैल 2023 को रिजल्ट की तारीख व समय की आधिकारिक पुष्टि कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल तक घोषित किए जाने की (UP Board 10th Result) उम्मीद है। हालांकि इस बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.gov.in या upresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, प्रयागराज ने इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 752 परीक्षा केंद्रों का चयन (UP Board 12th Result) किया था। 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58,85,735 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 31 लाख 16 हजार 487 छात्र शामिल थे, जबकि 12वीं कक्षा के कुल 27,69,258 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

UP Board 10th 12th Passing Marks, थ्योरी व प्रैक्टिकल में पास होना अनिवार्य

बता दें इस बार UPMSP ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के पासिंग पर्सेंटेज में बड़ा बललाव किया है। छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही छात्रों का प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। यदि आपके किसी एक या दो विषय में 33 नंबर से कम मार्क्स आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। ऐसे छात्रों के लिए रिजल्ट जारी होने के 15 से 20 दिनों के भीतर कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं यदि आपके कंपार्टमेंट एग्जाम में भी न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिष द्वारा सबसे पहले नीचे दिए इस लिंक पर परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

UP Board 10th 12th Result, यहां देख सकेंगे सबसे पहले

  1. upmsp.edu.in
  2. upresults.nic.in
  3. upmspresults.up.nic.in

छात्रों से अनुरोध है कि, इसके अलाना किसी अन्य वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक ना करें। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result, कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट

  1. UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPMSP 10th Result 2023 / UPMSP 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  4. परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट निकाल सकेंगे।

ध्यान रहे रिजल्ट जार होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

UP Board 10th Result, जालसाझों से रहें सावधान

हाल ही में UPMSP ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को नंबर बढ़वाने वाले जालसाझों से सावधान किया था। नोटिफिकेशन में यह साफ कहा गया था कि, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सामिल होने वाले छात्र/छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल पास कराने का प्लोभन देकर कुछ साइबर छटों द्वारा परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। ऐसे में यदि आपके पास इस प्रकार का कोई फोन कॉल या एसएमएस आता है तो तुरंत पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं या संबंधित स्कूल के प्राधानाचार्य को सूचित करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article