UP Bed JEE 2024 Application Link: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई छात्रों के लिए बड़ी सूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार डॉक्यूमेंट संबंधी तैयारी कर लें क्योंकि 10 फरवरी, 2024 से बीएड जेईई 2024 पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bujhansi.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं, आवेदन का तरीका यहां से देखें।
अभी तक, विश्वविद्यालय ने केवल पंजीकरण तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा की तारीखें, कार्यक्रम, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, प्रवेश पत्र की तारीखें व अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही क्लियर हो जाएंगी।
छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर में विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ मानविकी में न्यूनतम 50% अंक या
गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ बीई या बीटेक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।
कब होगी यूपी बीएड परीक्षा - UP Bed JEE 2024 Date
परीक्षा जून 2024 में आयोजित होने की संभावना है। यूपी बीएड जेईई दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाता है - पेपर 1 में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी भाषा और हिंदी भाषा जैसे विषय शामिल हैं और पेपर 2 में सामान्य योग्यता और वैकल्पिक विषय शामिल हैं।
यूपी बीएड परीक्षा के बारे में - UP Bed JEE 2024 Exam
यूपी बीएड जेईई परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर में 100 अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा कार्यक्रम अधिसूचना के साथ या अलग से जारी किया जा सकता है। फॉर्म जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपी बीएड 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2024 है।
