एजुकेशन

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं घर बैठे करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर है।

Image

यूपी आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं घर बैठे करें आवेदन (image - upanganwadibharti.in)

UP Anganwadi Bharti 2026 Apply Online: महिला एवं बाल विकास विभाग ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए केवल पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार कोशिश करें कि अंतिम तिथि तक आवेदन करने का इंतजार न करें, अगर इच्छुक हैं, तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। जानें आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन की अन्य शर्त: आवेदन की एक और जरूरी शर्त है कि आवेदन करने वाली महिला उसी संबंधित वार्ड या ग्रामसभा की स्थाई निवासी होनी चाहिए, जहां के पद के लिए वह आवेदन कर रही है।

घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से खुद आवेदन कर सकती हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन खोलें।
  • अब Anganwadi Registration से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अगर आप भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन देखना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें - UP Anganwadi Bharti 2026 Notification

आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें - UP Anganwadi Bharti 2026 Online Apply Link

उम्मीदवारों को फॉर्म जमा करने से पहले अपनी पात्रता और संबंधित वार्ड या ग्रामसभा की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। गलत जानकारी या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन में परेशानी हो सकती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article