एजुकेशन

UKPSC Lecturer Recruitment : यूकेपीएससी ने 808 पदों पर निकाली लेक्चरर की भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका

UKPSC Lecturer Recruitment : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक का समय आवेदन में सुधार के लिए दिया गया है।

UKPSC Lecturer Recruitment

UKPSC Lecturer Recruitment

UKPSC Lecturer Recruitment 2026 : उत्तराखंड में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 808 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 है। यानी कि आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास सिर्फ 1 ही दिन का समय बचा हुआ है। इसके अलावा 28 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक का समय आवेदन में सुधार के लिए दिया गया है।

कितने पदों पर निकली भर्ती : UKPSC Bharti 2026

लेक्चरर के 808 खाली पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। भर्ती के लिए इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें सामान्य शाखा के 725 पद हैं, जिनमें से 388 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए रखे गए हैं। महिलाओं के लिए कुल 83 पद आरक्षित हैं, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 71 पद हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री या फिर उसके बराबर ही कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही एलटी डिप्लोमा या फिर बीएड किया होना भी जरूरी है।

जानें कितनी होनी चाहिए आयु सीमा ? UKPSC Age Critaria

अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। उत्तराखंड के एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच सालों की छूट दी जाएगी। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कैसे करें अप्लाई How to Apply for UKPSC Lecturer recruitment

  • आवेदन के लिए सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती लिंक के आगे दिए गए पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें और फिर निर्देश पढ़ें।
  • Apply Now पर क्लिक करें और फिर अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरें।
  • अब एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की डीटेल्स दें और अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर लें और फिर अंत में प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें।
कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article