UIIC AO Admit Card 2023 Released: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UIIC AO Admit Card 2023) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.com.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (UIIC AO Scale 1 Admit Card) सकते हैं।
बता दें यूआईआईसी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल 1 की परीक्षा इस बार 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UIIC AO Admit Card 2023 Download
- uiic.com.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UIIC AO Scale 1 Exam 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की श्रुटि पाई जाती है, तो मेल पर शिकायत दर्ज कर इसमें करेक्शन करवाएं।
UIIC AO Admit Card: बिना एडमिट कार्ड के नहीं दी जाएगी एंट्रीध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अपने एडमिच कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
