एजुकेशन

UGC ने जारी की 157 डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट, प्रयागराज के रज्जू भैया यूनिवर्सिटी का नाम

UGC Released 157 Defaulter University List: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की तरफ से देश के 157 डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का भी नाम है। वहीं प्रयागराज में स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय का भी नाम इस लिस्ट में देखा गया है।

Image

UGC ने जारी की डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट

UGC Released 157 Defaulter University List: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की तरफ से देश के 157 डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का भी नाम है। इसके अलावा प्रयागराज में स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय का भी नाम इस लिस्ट में देखा गया है। यूजीसी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, इन सभी यूनिवर्सिटीज ने लोकपाल नियुक्त नहीं किया है। इसके चलते इन्हें डिफाल्टर यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में शामिल किया गया है।

UGC की तरफ से जारी लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे हैं। इस लिस्ट में 108 सार्वजनिक विश्वविद्यालय, 2 डीम्ड विश्वविद्यालय और 47 निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं। यूजीसी की तरफ से जारी 157 डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।

UGC ने दी जानकारी

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की तरफ से देश के 157 डिफाल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है। इसमें कई बड़ी यूनिवर्सिटी के भी नाम देखे गए हैं। इस लिस्ट में हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के यूनिवर्सिटी के नाम है।

UGC Defaulter University List 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

UGC Defaulter University में इन बड़े विश्वविद्यालयों का नाम

यूजीसी द्वारा जारी डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट में मध्य प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इनमें माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल), राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (भोपाल), जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (जबलपुर), मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (जबलपुर), नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (जबलपुर), राजा मानसिंह तोमर शामिल हैं। वहीं, संगीत एवं कला विश्वविद्यालय (ग्वालियर) और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (ग्वालियर) का भी नाम इस लिस्ट में देखा गया है।

यूपी के इन विश्वविद्यालयों के नाम

उत्तर प्रदेश की बात करें तो डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कानपुर, चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर कानपुर, महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी आजमगढ़, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर मेरठ, जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी बलिया, केजीएमयू डेंटल यूनिवर्सिटी लखनऊ, यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस सैफई समेत कई बड़ी यूनिवर्सिटी का नाम है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article