एजुकेशन

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट जून रिजल्ट का इंतजार, इस वेबसाइट पर करें चेक

UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET रिजल्ट 2024

Photo : iStock

UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2024 के परिणाम की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - gcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2024 से 4 सितंबर तक हुआ था। इसके लिए आंसर की 7 सितंबर 2024 को जारी हुई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

UGC NET Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UGC NET 2024 June Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर जाएं।
  • अब अपनी डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती

देश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए यूजीसी नेट पास को न्यूनतम योग्यता मानी जा रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पहले परीक्षा की तारीख कुछ और तय थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया। नई परीक्षा की तारीख जारी की गई और एग्जाम का आयोजन किया गया।

एक बार यूजीसी नेट जून 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड पर निम्नलिखित विवरण देख सकेंगे। किसी भी त्रुटि के मामले में, वे सुधार के लिए तुरंत संबंधित प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article